बिहार

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस कार्यालय जहानाबाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। निजी स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाई। इस दौरान पुलिस कार्यालय का माहौल भावुक और खुशनुमा नजर आया।

पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से बातचीत की, उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और सामाजिक जुड़ाव का भी प्रतीक है। छात्राओं की इस पहल से पुलिस और समाज के बीच सुरक्षा, सम्मान एवं अपनत्व का रिश्ता और मजबूत होता है। जहानाबाद पुलिस की ओर से कहा गया कि समाज के साथ विश्वास और सहयोग का यह रिश्ता आगे भी मजबूत किया जाता रहेगा।

Related posts

हेरोइन और स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

खानकाह मुजीबिया, फुलवारी शरीफ में उर्स के अवसर पर नीतीश कुमार ने की चादरपोशी

error: