बिहार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे खानकाह मुजीबिया, चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ

फुलवारीशरीफ, अजीत। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव बुधवार को फुलवारी शरीफ स्थित ऐतिहासिक खानकाह मुजीबिया पहुंचे. उनके साथ राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, तनवीर हसन, शक्ति यादव, पूर्व विधायक अनवर आलम समेत कई राजद नेता मौजूद थे. खानकाह पहुंचने पर तेजस्वी यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

खानकाह के प्रबंधक मौलाना मिलादुद्दीन कादरी ने तेजस्वी यादव का खैरमकदम किया. इसके बाद उन्हें गद्दीनशीन पीर सैय्यद शाह आयतुल्लाह कादरी के पास ले जाया गया, जहां दोनों के बीच मुलाकात और दुआ-सलाम हुआ. इसके बाद तेजस्वी यादव ने खानकाह मुजीबिया के संस्थापक हजरत मखदूम सैय्यद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार-ए-मुबारक पर चादरपोशी की.

तेजस्वी यादव ने मजार पर चादरपोशी कर बिहार और पूरे देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी. उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर वह सभी लोगों को मुबारकबाद और शुभकामनाएं देने खानकाह मुजीबिया आए हैं।

उन्होंने कहा कि सूफी संतों और बुजुर्गों ने हमेशा मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और अमन का पैगाम दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव का भी फुलवारी शरीफ और खानकाह मुजीबिया से पुराना लगाव रहा है और वह यहां बराबर आते रहे हैं।

तेजस्वी यादव के खानकाह पहुंचने की सूचना मिलते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों और खासकर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. तेजस्वी यादव ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। तेजस्वी यादव और उनके साथ पहुंचे राजद नेताओं का स्वागत करने वालों में कौसर खान, सलाउद्दीन मंसूरी, ई आफताब आलम, छोटे खान, दिेनेश पासवान, मो गोल्डन, हीरा साहब, श्रवण यादव, हरि नारायण, जिलाध्यक्ष दीनानाथ यादव समेत बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

हेरोइन और स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

खानकाह मुजीबिया, फुलवारी शरीफ में उर्स के अवसर पर नीतीश कुमार ने की चादरपोशी

error: