क्राइमताजा खबरेंबिहार

LED बल्ब का पैसा मांगने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर चलते बने..!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी: राजधानी पटना में अपराधियो का तांडव जारी है। अपराधी अब दिनदहाड़े घटना का अंजाम देने में जुटे है । मामला है पटना सिटी के वाईपास थाना क्षेत्र छोटी पहाड़ी इलाके का है, जहाँ अपराधियों ने एक इलेक्ट्रोनिक दुकानदार से LED बल्ब का पैसा मांगने पर हत्या के नियत से मारपीट कर पिस्टल से तावड़ तोड़ फायरिंग कर दी. वही फायरिंग होता देख इलाके में अफरा तफ़री मंच गई.

Advertisements
Ad 1

हालांकि की फायरिंग और मार पीट की पुरी घटना CCTV में कैद हो गई. वही दुकानदार भी इस घटना में बाल बाल बचा। बताया जाता है बाइक सवार तीन अपराधी इलेक्ट्रिक दुकान में LED बल्व खरीदने पहुँचे. जहाँ दुकानदार से बल्व लेने के बाद बिना रुपये दिए जाने लगा। जिस पर दुकानदार अमित कुमार सिंह ने बल्व के रुपए की मांग की. इतनी सी बात पर अपराधियों ने कमर से पिस्टल निकाल कर दुकानदार के ऊपर तावड़ तोड़ फायर कर दी, वही दुकानदार ने अपनी जान बचाने के लिए भागा। जहाँ फायरिंग और दुकानदार की चीख पुकार की आबाज सुन कर स्थानीय लोग वहां मदद के लिए आ पहुँचे और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की पर सभी अपराधी बाइक पर सवार हो कर भाग निकले.

इस पूरे घटना के वाद दुकानदार डरे सहमे हुए है और इस मामले की लिखित शिकायत वाईपास थाना में की है। वही पुलिस ने अज्ञात अपराधियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश में जुट गई है।

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

error: