बिहार

कोर्ट आदेश पर फरार आरोपी लव खुश शर्मा के घर इश्तिहार चिपकाया

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारीशरीफ थानाक्षेत्र के मौर्य विहार में बुधवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी लव खुश शर्मा के घर पर उच्च न्यायालय के आदेश के तहत इश्तिहार चिपकाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने परंपरागत तरीके से डोल-नगाड़ा बजाकर सार्वजनिक घोषणा भी की।

मामले की जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले आरोपी लव खुश शर्मा ने बिल्डर श्रीकांत शर्मा पर करीब से गोली चलाई थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए थे. वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से दूर था।

उच्च न्यायालय ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को फरार घोषित करने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया था. उसी क्रम में बुधवार को फुलवारीशरीफ थाना की टीम ने आरोपी के घर पर इश्तिहार चस्पा किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व फुलवारीशरीफ थाना के थानाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शहबाज आलम ने किया. पुलिस ने बताया कि अगर तय समय सीमा में आरोपी कोर्ट या थाना में समर्पण नहीं करता है, तो आगे कठोर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इश्तिहार चिपकाए जाने की कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: