बिहार

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के पदाधिकारियो द्वारा “इको पार्क” पटना में योगाभ्यास का आयोजन

फुलवारी शरीफ, न्यूज़ क्राइम 24  10वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस-2024 के अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय (पटना), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के पदाधिकारियो द्वारा “इको पार्क” पटना में परिवारजनों सहित योगाभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.इसमें सैंकड़ो पदाधिकारियों, जवानों तथा परिवारजनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया. इसका शुभारम्भ भा०ति०सी०पु० बल के फोर्स गीत के साथ हुआ.पार्क में इस अवसर पर योगगुरु तथा ब्रह्मकु‌मारियों द्वारा भी सभी लोगों को मेडिटेशन (ध्यान) कराया गया व योग के प्रति जागरूक किया गया.

इस अवसर पर बिग्रेडियर पी० के० जायसवाल, वी०एस०एम०, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (पटना) द्वारा योग करने का परामर्श एवं इसके फायदे की महत्ता का संदेश दिया गया.उन्होने कहा कि “आज की व्यस्ततम दौड़ में आप अपने लिए कम मे कम एक घण्टा समय अवश्य निकाल कर योग करें व लगातार निरोगी रहें”.राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

Related posts

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

error: