ताजा खबरेंबिहार

कामाख्या जा रही नार्थ इस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, कई बोगियां खेत में पलटी!

पटना, अजीत। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बक्सर से आ रही है जहां नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. डाउन लाइन में जा रही ये गाड़ी पटरी से उतर गयी है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में ट्रेन की कई बोगियां बेपटरी होकर खेत में जा गिरी है. हादसा बक्सर जिला के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ है. हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पटना एम्स भेजा जा रहा है. इसके लिए स्पेशल ट्रेन रवाना हो चुकी है. इस हादसे में मामूली रूप से घायल लोगों को और बिहिया आरा बक्सर के अस्पतालों में भेजने में राहत व बचाव टीम लगी है.

जानकारी के मुताबिक जैसे ही यह ट्रेन बक्सर से खुलकर रघुनाथपुर पहुंची थी वैसे ही ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गई है. इस मामले की पुष्टि पुलिस द्वारा भी कर दी गई है. बक्सर एसपी ने बताया कि ट्रेन संख्या 2506 नॉर्थ एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी है. घटनास्थल की ओर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम रवाना हुई है.

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि गाड़ी दिल्ली से अपने गंत्वय की ओर जा रही थी. हादसा उस वक्त हुआ जब बक्सर जंक्शन से यह ट्रेन आरा के लिए रवाना हुई थी. तभी रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसके बाद अन्य ट्रेनों को रोका गया है. इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी सूचना की प्रतीक्षा की जा रही है. घटना के बाद से हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का परिचालन भी बाधित है

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: