बिहार

आज से पटना के बेली रोड से अटल पथ की तरफ कोई एंट्री नहीं

पटना(न्यूज क्राइम 24): आज से यानी बुधवार से पटना के
बेली रोड से अटल पथ जाने की तरफ से जाने वाले ट्रैफिक को बंद किया जाएगा। अब फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न होकर पुनाईचक से होकर बेली राेड में गाड़ियां आएंगी। प्रशासन ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।

ऐसा निर्णय लेने का कारण अटल पथ फ्लाईओवर के नीचे बेली रोड में नाला के साथ ही नए ड्रेनेज का निर्माण कार्य है। 10 फरवरी की रात से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया जाएगा। बोरिंग रोड और बेली रोड के पुराने ड्रेनेज को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है, ताकि पुल बनने के बाद जल निकासी की समस्या न हो।

Advertisements
Ad 1

यह लोहिया पथ चक्र परियोजना के फेज-2 का हिस्सा है। इसके चलते ही अटल पथ और बेली रोड के लिए फिलहाल ट्रैफिक के लिए नया रूट प्लान तैयार किया गया है। शहर के सबसे व्यस्त रूट में शामिल इस इलाके में यातायात प्रभावित न हो, इसको लेकर भी तैयारी की गई है।

Related posts

डिजिटल युग में जनगणना 2027 : बिहार में शुरू हुआ स्व-गणना अभियान, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शुभारंभ

सांसद पप्पू यादव के बयान पर भड़की बिहार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा- यह एक व्यक्ति की सोच नहीं, समाज की मर्यादा पर सीधा आघात

पटना में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता: भटके मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया

error: