ताजा खबरेंबिहारराजनितिक

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नई सरकार बनाने की हो रही तैयारी

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में जारी सियासी संकट के बीच इस वक्त बड़ी ख़बर निकल कर सामने आरही हैं। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान (Phagu Chauhan) से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा दिया हैं. राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश ने कहा कि पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों में आम सहमति बनी कि हमें एनडीए (NDA) छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ काम करना मुश्किल हो रहा था. राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मिलने के लिए निकल गए. 

Advertisements
Ad 1

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को 160 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेडीयू की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपमानित करने का काम किया है. उन्होंने कहा की जेडीयू को षडयंत्र के तहत खत्म करने की कोशिश की गई।

Related posts

10 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता, मां ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

विश्व रक्तदाता दिवस पर IAS भवन में रक्तदान शिविर, मुख्य सचिव-डीजीपी समेत 190 लोगों ने किया रक्तदान

बिहार : 20 नवंबर तक 2.5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, सीएम बोले : 2027 तक 25 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली का लक्ष्य

error: