बिहार

सीएम नही जनता के सेवक बनकर हर क्षेत्र का विकास कर रहे नीतीश कुमार : श्याम रजक

20250428 100717

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी(सु) विधानसभा क्षेत्र के जदयू पटना महानगर के कंकड़बाग, रामकृष्णा नगर अंतर्गत रामकृष्णा नगर सेक्टर के घाना कॉलोनी में पूर्व मंत्री श्याम रजक ने क्षेत्र भ्रमण एवं जनता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया.कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार चन्द्रवंशी ने की और संचालन दुर्गा प्रसाद यादव ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्याम रजक का घाना कॉलोनी के मुहल्लेवासियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.पूर्व मंत्री ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय मुहल्लेवासियों से संपर्क स्थापित कर रामकृष्णा नगर की समस्याओं का समाधान करना है.

उन्होंने जदयू संगठन और बूथ कमिटी को मजबूत करने का आह्वान किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने की बात की। श्याम रजक ने सरकार द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और उनका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की.उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में सेवक बनकर जनता की सेवा कर रहे हैं और हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं।

जनता संवाद बैठक में फुलवारीशरीफ विधानसभा जदयू प्रभारी प्रिय रंजन पटेल, उपाध्यक्ष पटना महानगर रामप्रवेश सिंह, रामकृष्णा नगर सेक्टर प्रभारी अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद, सेक्टर अध्यक्ष कंकड़बाग संजय चन्द्रवंशी, फुलवारीशरीफ बीस सूत्री सदस्य राजू रजक, जदयू नेता रामजी यादव, घाना कॉलोनी गली न०-5 से 9 तक कमिटी अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, चंदन बाबू, शिवजी यादव, रणधीर कुमार, राकेश रंजन, दीलीप पासवान सहित जदयू नेता, कार्यकर्ता और सैकड़ों मुहल्लेवासी, बुजुर्ग, महिलाएं, युवक शामिल हुए।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!