बिहार

रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव पर कल निकलेगी निशान यात्रा

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24):  मालसलामी स्थित श्री बिहारी जी मिल्स में श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वार गुरुवार यानी आज से दो दिवसीय 19वाँ रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। भव्य दरबार में बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया है। जहां निशान की भव्य रूप से पूजा की गई। वहीं बाबा के भजन से पूरा दरबार श्याममय हो चुका है।

बंगलौर से प्रियंका गुप्ता और कोलकाता से आए राज गुरु ने बाबा के एक से बढ़कर एक भजन से समा बांधा। श्याम भक्त भी बाबा के भजनों मे पूरी तरह लीन दिखाए दिए। पूरा क्षेत्र श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। शुक्रवार यानी कल श्री बिहारी जी मिल परिसर से सुबह 9 बजे भव्य निशान शोभायात्रा निकलेगा। इसका मुख्य आकर्षण नागपुर का ढोल होगा। 501 महिला व पुरुष रंग-बिरंगे निशान को लेकर चलेंगे। जो मालसलामी से निकलकर मारूफगंज, हाजीगंज, झाऊगंज के रास्ते चौक होता वापस श्याम मंदिर पहुंच समाप्त होगा। वहीं संध्या ने श्याम मंदिर परिसर में भजन होगी। जिसमे दिल्ली की कलाकार कोमल चोपड़ा अपनी प्रस्तुति देंगी।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के सचिव दिलीप डिडवानिया, गौरव साह, नारायण साह, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, संयोजक मनीष हरलालका, रमन सिंह, गौरव शाह, नारायण शाह, प्रदीप मय जैन, गोपी शर्मा, राजू सुल्तानिया, अमित बगड़िया, सोनू,  बेरीवाल, राजकुमार गोयनका व श्याम सेना के सदस्य सक्रिय हैं।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: