बिहार

विधायक गोपाल रविदास ने बिहार विधानसभा में उठाया राम कृष्णा नगर में शार्ट सर्किट से एक दर्जन दुकानों में लगी आग से क्षतिपूर्ति का मुआवजा का मामला

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के फुलवारी शरीफ सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल रविदास ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान फुलवारीशरीफ प्रखंड के अंतर्गत आने वाले राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में गत दिनों शार्ट सर्किट से एक दर्जन दुकानों में अग्निकांड से एक दर्जन दुकानों में हुई क्षति का मामला उठाया . भाकपा माले विधायक गोपाल रविदास ने बिहार विधानसभा में यह मामला उठाते हुए बिहार सरकार से मांग किया है कि राम कृष्णा नगर में गत दिनों जो अग्निकांड में 1 दर्जन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई है,

वह सभी दुकाने गरीब परिवार से आने वाले लोगों की थी. ऐसे में सरकार को आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी मुआवजा में प्रावधान से अलग हटकर उचित मुआवजा देना चाहिए ताकि फिर से गरीब परिवार अपनी अपनी रोजी-रोटी का काम सुचारू रूप से कर सके. विधायक श्री रविदास ने कहा की होली का पर्व है ऐसे में किराना दुकानदार फास्ट फूड वाले मोटरसाइकिल रिपेयरिंग वाले चाय दुकान नाश्ता वाले सत्तू भूंजा जा वाले सब्जी ठेला फल वाले दुकानों में अग्निकांड से पूरी तरह सारा जमा पूंजी का कमाई जलकर राख हो गया है. सरकार को नियम में फेरबदल भी करना पड़े तो करना चाहिए और उचित मुआवजा देना चाहिए .

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: