बिहार

फुलकाहा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, आठ टीमों का हिस्सा

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा में युवा क्रिकेट क्लब नवाबगंज की ओर से पंचायत स्तरीय नाइट शॉर्ट बाउंड्री के पहले सीजन का आगाज 12 जनवरी रविवार को हो गया। इस सीजन की शुरुआत समाजसेवी नितेश साह उर्फ चुन्ना, शिक्षक गौरव साह, राजेश साह,अक्षय साह (युवा संघ उपाध्यक्ष)ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया ।इस साल कुल 8 टीम हिस्सा ले रहें है, जिसमें 13 जनवरी को पहला मैच दीपोल बनाम सोनापुर के बीच खेला गया, जिसमें दीपोल ने 60 रन से शानदार जीत हासिल किया।

इस सीजन में मुख्य रूप से सहयोग दे रहे नितेश साह उर्फ चून्ना जी का मानना है कि हर किसी को अपने काम के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा देना चाहिए, जिससे कि वहां के बच्चों का मनोबल बढ़े और उनका मानसिक विकास भी हो सके । इस सीजन में सहयोग दे रहे पवन यादव, सुरेन्द्र पासवान, विवेक साह, सौरभ यादव, आयुष साह, गौतम साह, पंकज साह, प्रवेश पोद्दार, मनीष यादव, कृष्णा कुमार, छोटु साह इत्यादि लोगों का भी उसने धन्यवाद किया।
इस टूर्नामेंट में पहले दिन से ही दर्शकों की काफी भीड़ नजर आई,जिसने खिलाड़ियों के मनोबल को काफी बढ़ाया, और इस टूर्नामेंट के पहले मैच को सफल बनाया।

Related posts

नेपाली नागरिक 34 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में लगाई आग

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

error: