ताजा खबरेंबिहार

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का फिर असर, लापता बच्चा मिल गया

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): घर के बगल से लापता हुआ 5 वर्षीय बच्चा कुछ घण्टों में ही मिल गया. लोगों ने बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया है.

बताया जाता है कि खाजेकलां थाना अंतर्गत नून के चौराहा स्थित बरकट्ठा का रहने वाला है एक बच्चा जो कि अपने घर के बगल से करीब तीन घंटा से लापता हो गया था. जिसे स्थानीय मुहल्ला के लोग ने अपने साथ ले आई, जहां पूछने के बाद बच्चे ने अपना नाम ओबैत बताया, लेकिन वो कहां से आया और कहां रहता है ये नही बता पा रहा था. वहीं लापता बच्चे के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने में लग गये इसकी फ़ोटो के साथ सम्पर्क नम्बर लिखकर पूरे समूह में इसको लगातार शेयर किया गया. “न्यूज़ क्राइम 24” के ओफ्फिसिल पेज पर भी इस खबर को प्रकाशित किया गया, जहां दर्शकों ने इस खबर को लगातार शेयर किया. जिसके बाद बच्चा के परिजनों को इसकी जानकारी मिली जहां से आकर बच्चे को ले गई. जिसके बाद सभी ने राहत भरी सांस ली।

Related posts

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेता जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया

हारून नगर में आरोग्यम हॉस्पिटल का उद्घाटन, विधायक श्याम रजक ने कहा- गरीब कैंसर मरीजों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

बैंकिंग योजनाओं में तेजी लाकर पात्र लाभुकों को ससमय ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश

error: