बिहार

भरगामा थाना में नये थानाध्यक्ष संतोष कुमार पोद्दार ने किया पदभार ग्रहण

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना में गुरुवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार पोद्दार ने पदभार ग्रहण किया। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 65वीं संयुक्त परीक्षा में चयनित बिहार पुलिस सेवा में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार पोद्दार प्रशिक्षण के क्रम में पहली बार भरगामा थाना में थानाध्यक्ष के रूप में योगदान किया। थानाध्यक्ष के रूप में योगदान करते हुए संतोष कुमार पोद्दार ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति स्थापित करना,अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना व पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना होगा। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगों को भी पुलिस को मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएगें।

अच्छे लोगों का सम्मान करना व अशांति फैलाने वालों लोगों तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना मेरी पहली प्राथमिकता है। नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने खुशी व्यक्त की है। बधाई देने वालों में प्रमुख संगीता यादव,उप प्रमुख शाहनवाज अंसारी,पूर्व प्रमुख विजय यादव,राजद नेता विजय सिंह यादव,जिप सदस्य किरण देवी,समाजसेवी अशोक सिंह,ललित सिंह,गुड्डू यादव, लड्डू यादव,माधव यादव,दीपक कुमार मुन्ना,कौशल सिंह भदौरिया,नित्यानंद मेहता,मिहिर मंडल,मिट्टू मेहता,समीर झा,आशीष झा आदि शामिल हैं।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: