ताजा खबरेंबिहार

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर एनडीआरएफ ने निकाली बोट रैली

1660483468297

बिहटा(आनंद मोहन): स्‍वंतत्रता दिवस के पूर्व संध्‍या पर नौवीं वाहिनी राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के बचाव कार्मियो के द्वारा रविवार को बोट रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन हर घर तिरंगा अभियान और आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत् भारत की आजादी के 75वे वर्षगाठ को चिहिन्‍त करने हेतु किया गया।

इस बोट रैली का नेतृत्‍व विनय कुमार, सहायक समादेष्टा, नौवीं वाहिनी के द्वारा किया गया। इस बोट रैली की शुरुआत पटना के गंगा नदी स्थित दीघा घाट से हुई, जिसमें एनडीआरएफ के 15 बोट, 75 कार्मिकों और 75 राष्‍ट्रीय ध्वज द्वारा भिभिन्न भिभिन्न फॉरमेशन मे मनोरम द्वश्‍य बनाते हुए पटना के गांधी घाट तक अपनी इस रैली को ले कर गए। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह कमाण्‍डेंट नौवीं वाहिनी भी मौजुद थे।

screenshot 20220814 185336 whatsapp290726802817575533

उन्‍होने सभी बचाव कर्मियो को राष्ट्रीय ध्वज लहराकर दिखाते हुए इस रैली का शुभारंभ किया । इस दौरान सिंह ने बताया की इस अदभुत महोत्सव का मुख्‍य उदेश्‍य हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम लोगो के बीच अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जुड़ाव के साथ गर्व की अनुभूति जागृत करना है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा झंडा जितना देश और सीमा के रक्षकों के लिए गौरव व सम्मान का विषय है उतना ही सभी देशवासियों को गौरान्वित करने वाला भी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगो को अपने अपने घर में झंडा फहराने हेतु प्रोत्‍साहित भी किया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की इस पहल का एक मुख्‍य उद्देश्य लोगो को भारतीय राष्‍ट्रीय घ्‍वज और इस के रखरखाव के बारे मे जारूक करना भी है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!