बिहार

बी आई टी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 हर्षोल्लास मना

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा – पटना परिसर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 हर्षोल्लास के साथ 27 मई को मनाया गया। इस अवसर पर नवाचार और तकनीकी उपलब्धियों के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व स्वागत भाषणों से हुई। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) ए.के. नायक ने युवाओं को नवाचार आधारित भारत निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया।

तीन प्रमुख ऑनलाइन वक्ताओं — प्रो. प्रभात रंजन, डॉ. कुमार रामजी प्रसाद सिंह और श्री बिस्वम्बर पांडा — ने तकनीकी विकास के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान दिए। आयोजन में विभिन्न सत्रों के माध्यम से श्रोताओं को तकनीकी ज्ञान और प्रेरणा प्राप्त हुई।

अंत में, संयोजक डॉ. परमजीत कौर ने सभी सहभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह आयोजन तकनीकी चेतना, नवाचार प्रेरणा और संस्थागत सहभागिता का एक सशक्त उदाहरण रहा।

Related posts

पटना में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

हाई-वोल्टेज ड्रामा : दोस्तों से कहासुनी के बाद नशे में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

error: