बिहार

राष्ट्रीय प्रदूषण दिवस मनाया : पौधा वितरण कर लोगों को जागरूक किया

20241203 062830

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस के अवसर पर पटना के श्री कृष्णा पुरी चिल्ड्रन पार्क में लोगों के बीच ह्यूमैनारो फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं कम से कम प्रदूषण फैलाने के लिए प्रेरित किया गया, साथ-साथ उन्हें पौधा देकर उनकी रक्षा के लिए संकल्पित भी कराया गया। सह संस्थापक कुमार विशाल ने कहा आज हमारे समाज में बढ़ रही बीमारियों की सबसे बड़ी वजह प्रदूषण है आज हमारे खानपान से लेकर सांस लेने वाली हवा भी प्रदूषित हो चुकी है इसीलिए हमें जागरूक होना बहुत ही जरूरी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निहारिका राय ने किया एवं संचालन वैदेही झा द्वारा किया गया। निहारिका राय ने कहा हम पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्पित है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। कार्यक्रम में अनुष्का आनंद, सुधीर कुमार जायसवाल, किशन कुमार, मुस्कान भारती, कोमल कुमारी ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!