अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज परिसर में करोड़ों की लागत से निर्माण किए गए अधूरे भवन का मामला 10 वर्षों से दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होते आ रहे हैं। बिहार विधानसभा सत्र से पूर्व “न्यूज़ क्राइम 24” दैनिक डिजिटल खबर के माध्यम से नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव एवं क्षेत्र के विभागीय अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। जिसको नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने गंभीरता से लेते हुए मामले को लेकर विधानसभा सत्र में प्रश्न उठाए थे। श्री यादव के प्रश्न पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त अस्पताल के भवनों का अलग-अलग अधिकारी से जांच करवा रहे हैं।
इसी कड़ी में आज शनिवार को सिविल सर्जन अररिया , के के कश्यप ने टीम के साथ अस्पताल परिसर पहुंचकर अर्ध निर्मित भवन का निरीक्षण किये तथा 70 साल पुराने जर्जर भवन में चल रहे स्वास्थ्य सेवा का भी बारीकी से जायजा लिए। जिसमें अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर मनीषा कुमारी अनुपस्थित पाए गए तथा एक एएनएम रिकू कुमारी एवं जीएनएम हरिविलोनिया अनुपस्थित था,जो दोनों हड़ताल पर बताए गए हैं। उपस्थित कर्मी से स्वास्थ्य सेवा के संबंध में जानकारी लिए जिसमें कर्मियों के द्वारा बताया गया कि पुराना भवन जर्जर स्थिति में है। छत से बरसाती पानी टपकता रहता है। लाखों का सोलर लाइट खराब है तथा कर्मियों की कमी है। सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुने।
तत्पश्चात संवाददाता को बताते हुए सिविल सर्जन श्री कश्यप ने कहा अर्ध निर्मित भवन का मामला विधानसभा में विधायक जी के द्वारा उठाए गए थे ।स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के आलोक में आज अर्धनिर्मित भवन का जांच किया गया तथा 70 साल पुराने जर्जर भवन का भी निरीक्षण किया गया है। जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा जल्द से जल्द इस स्वास्थ्य केंद्र का तस्वीर बदलते देखने के लिए मिलेगा। सभी सुविधाओं से लैस होगा स्वास्थ्य केंद्र। अब देखना यह है कि नव पदस्थापित सिविल सर्जन कृष्ण कुमार कश्यप के द्वारा जांच के बाद कहे गए वादे पूर्ण कब तक होती है। इस मौके पर सिविल सर्जन के अलावे डीपीएम संतोष कुमार, डीएमईओ पंकज कुमार झा एवं स्थानीय समाजसेवी मनीष कुमार रजक के साथ-साथ अस्पताल कर्मी मौजूद थे।
