पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना में गंगा जेपी सेतु के पास पीएमसीएच के सामने मरीन ड्राइव पर शुक्रवार को अचानक एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर राख हो गई। मरीन ड्राइव के बीच सड़क पर कार में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के दौरान कार सवार/मालिक बाल-बाल बच गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग बुझाए जाने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही को सामान्य कराया गया और यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
