बिहार

नरपतगंज बीईओ ने अभियान के तहत किया विद्यालयों का जांच

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों का जांच वरीय पदाधिकारी के द्वारा किया जाना है। इसी कड़ी में आज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद अमीरूल्लाह,नरपतगंज ने सीमावर्ती क्षेत्र के 10 विद्यालयों का जांच किया। जांच में सर्वप्रथम शिक्षकों, बच्चों की उपस्थिति बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, साफ सफाई और मध्यान भोजन का जांच बारीकी से किया।

जांच के दौरान कुछ विद्यालय में कुछ त्रुटियां पाया गया है। जिसको लेकर प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिया गया है। इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 10 विद्यालय का जांच किया गया है कुछ त्रुटियां मिली है प्रधानाध्यापक को त्रुटि दूर करने का निर्देश दिया गया है। वहीं विभागीय जांच से जहां शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं छात्र-छात्राओं भी अधिक संख्या में विद्यालय पहुंच रहे हैं।

Related posts

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

error: