बिहार

घूरना ओपी पुलिस ने हत्या के आरोपी को पड़कर न्याय हिरासत में जेल भेज दिया

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के घूरना ओपी अंतर्गत बीते 16 अगस्त को पथराहा पंचायत के वार्ड 6 में दहेज को लेकर एक विवाहिता महिला की हत्या कर दिया था। घटना की सूचना पर घूरना ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर मृतका के मायके वालों को सुपुर्द कर दिया।

वहीं मायके वालों ने लिखित आवेदन देकर मृतका के पति एवं उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया हैं। आवेदन के आलोक में ओपी अध्यक्ष दीपक कुमार पासवान ने मृतिका के पति मोहम्मद शकील पिता स्वर्गीय मेहरूउद्दीन साकिन पथराहा वार्ड 06 को गिरफ्तार कर आज गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की हत्या दहेज को लेकर किया गया है।

Related posts

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन