पंजाब

नारी शक्ति ने भी दिया सफाई अभियान में योगदान

अबोहर(शर्मा जी): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए संदीप जाखड़ ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। आज पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की जनरल सैक्ट्री विरोनिका नागपाल, नीतू चौपड़ा, दया धमीजा, रजींद्र कौर, सरिता अबरोल, इनायत विज, पुष्पा कांटीवाल, रीटा गुप्ता, वंदना, प्रियंका, सुदेश, रेणू चौधरी, नमिता सेतिया ने सफाई अभियान में हिस्सा लेते हुए कहा कि अकाली-भाजपा नेताओं की नलायकी के चलते अबोहर देश के सबसे गंदे शहरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आया था। लेकिन चौधरी संदीप जाखड़ ने शहर की सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों की बदौलत शहर अब अच्छे शहरों की लिस्ट में आने लगा है। उन्होंने लोगों से अपील की आने वाले विधानसभा चुनावों में कांगे्रस का बढ़चढ़ कर सहयोग करें ताकि शहर को और अच्छी स्थिति में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में जगह जगह विकास कार्य चल रहे हैं और पौधारोपण कर शहर की आभा को बहाल किया जा रहा है।

Related posts

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा

दूध की थैलियां ले उड़े 4 किशोर, CCTV ने खोली पोल दुकानदार बोला नवरात्रे हैं भाई, माफ कर दिया

error: