क्राइमबिहार

अनीसाबाद में हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में धावा बोल किया लाखों की लूट!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव चरम पर है शनिवार की देर रात तीन की संख्या में रहे हथियार बंद अपराधियों ने अनिसाबाद पुलिस कॉलोनी के पास श्री वैष्णवी ज्वेलर्स में धावा बोल दिया। हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार को हथियार के बल पर होल्ड करते हुए करीब एक लाख से अधिक के गहने जेवरात लूटकर गोलीबारी करते हुए फरार हो गए । लूटपाट की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू कर दी।

Advertisements
Ad 1

घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम करीब 8:00 बजे के करीब अनीसाबाद के पास श्री वैष्णवी ज्वेलर्स में तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और दुकानदार को हथियार के बल पर कब्जे में करते हुए करीब एक लाख के गहने जेवरात लूट कर फरार हो गए ।इस दौरान अपराधियों ने तीन से चार और गोलीबारी भी की है। हालांकि मौके पर पहुंच कर छानबीन करने वाले पुलिस अधिकारी ने फायरिंग की खबर की पुष्टि नहीं की है । घटनास्थल पर पटना के पुलिस अधिकारियों के साथ एएसपी मनीष कुमार सिन्हा दल बल के साथ में जुटे हुए थे।

Related posts

बेला बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 43 लीटर नेपाली शराब और दो बाइक जब्त!

श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा में मां दुर्गा प्रतिमा का आठवां स्थापना दिवस 25 जून को, तैयारियां जोरों पर

भैंस के बकाया एक लाख रुपये के विवाद में महिला की हत्या, पति को मारने आई गोली पत्नी को लगी

error: