बिहार

युवक का नग्न अवस्था में मिला शव जांच में जुटी पुलिस

नालंदा, राकेश। नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र गगनदीवान मोहल्ला में नग्न अवस्था में फंदे से लटका हुआ एक युवक के शव मिलने से इलाक़े में सनसनी फ़ैल गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर कब्ज़े में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाई है. युवक के गले में हेड फोन लगा रखा है. इससे आशंका जाहिर हो रहा है कि वह मोबाइल पर किसी से ऑनलाइन वीडियो दिखाकर सुसाइड किया है. युवक कल दोपहर को घर से निकला उसके बाद वापस नहीं लौटा और सुबह एक मकान के कमरा जो अंदर से बंद है. मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र सलेमपुर मोहल्ला निवासी नाजिक आलम का 23 वर्षीय पुत्र नेशाफ आलम उर्फ अमन के तौर पर हुआ है.

वह ई रिक्शा चालक है, कमरे में मिले बैग में एक नया चाकू भी पुलिस को मिला है. घटना की सूचना मिलने के बाद भी मृतक का कोई परिवार शव देखने अभी तक नहीं पहुंचा है. वहीं, घटना के संबंध में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि करीब 3 बजे सुबह पास के कमरे में रहने वाले साथी से कमरे में बार बार मोबाइल बजने की सूचना दी. पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़कर देखी तो युवक बेड पर से ही नग्न अवस्था में पंखा के फंदे से लटका हुआ था. शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. तकनीकी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना