बिहार

रहस्मय ढंग से गायब बिट्टू का कोई सुराग नही, लोगों का हंगामा!

पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): बाईपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर इलाके से गायब 24 वर्षीय बिट्टू का कोई सुराग न मिलने से नाराज परिजनो ने NH-30 को जाम कर हंगामा किया। साथ मे पुलिस पर खोज बिन करने में लापरवाही का आरोप लगाया। वही NH-30 जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस लोगो को समझा बुझा कर शांत कराया और जाम को हटा कर परिजलन को सामान्य कराया.

बताया जाता है कि वेगमपुर का रहने वाला 24 वर्षीय बिट्टू 4 दिन पहले घर से दोस्तो के साथ बर्थ डे पार्टी में गया था। फिर घर बापस नही लौटा। वही रहस्मय ढंग से गायब बिट्टू का कोई सुराग न मिलने के बाद परिजनों ने थाना में गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया पर तीन दिन भी उसका कोई सुराग नही मिल सका है। परिजनों का कहना है कि दोस्तो ने उसे अपहरण कर कही रखे हुए है। वही किसी अनहोनी की आसंका से परिजन घबराए हुए है और रो- रो कर उनका बुरा हाल है। परिजनों ने बाईपास थाना की पुलिस से बिट्टू की जल्द बरामदगी की मांग कर रहे है।

Related posts

बाइक चोरी की वारदात, CCTV में चोर हुआ कैद

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

error: