बिहार

फुलवारी में गला दबाकर विवाहिता की हत्या, शव छोड़कर ससुराल वाले फरार

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत फुलिया टोला गांव में एक राजमिस्त्री सुजीत राय ने अपनी 28 वर्षीया पत्नी रिंकू देवी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। इतना ही नहीं इस वारदात में मृतका के पति के अलावा ससुराल के कई लोग शामिल थे जो पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। मृतका के मायके वाले और गांव वालों की सूचना पाकर पहुंची फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस का कहना है कि मृतका की लाश को ससुराल वाले ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे । वहीं आसपास के लोगों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है । इस मामले में मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ना देकर ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। बहरहाल पुलिस टीम हर पहलू पर तहकीकात कर रही है। वहीं मृतका के मायके नासरीगंज में वारदात की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पुलिया टोला पहुंचे और विलाप करने लगे।

Related posts

बिहार में सार्वजनिक जगहों पर लगेंगे पैनिक बटन, बटन दबाते ही पहुंचेगी डायल-112; ADG बोले- रिस्पांस टाइम और घटाएंगे

डीएम ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, बोले- ई-शिक्षा कोष पर शिक्षकों की 100% हाजिरी और स्कूलों में बिजली-पानी जरूरी

मधेपुरा में केमिस्टों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा ठप, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहीं दुकानें

error: