बिहार

बेगूसराय में विधुत की चोरी करते धराए मुखिया जी, विभाग ने ठोका सवा तीन लाख जुर्माना

बेगुसराय, राकेश यादव विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय बछवाड़ा विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी मामले में एक विद्युत उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तीन लाख सत्ताईस हजार तीन सौ उन्नीस रुपया जुर्माना किया गया. विद्युत् सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता राजस्व समेत विभागीय विद्युत कर्मी की टीम का गठन के उपरांत गोविंदपुर तीन पंचायत के पुर्व उपमुखिया एवं सूरो ओझाटोल गांव निवासी देवेन्द्र झा के घर पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान विद्युत सहायक अभियंता ने बताया कि उक्त उपभोक्ता के द्वारा पानी प्लांट चलाया जा रहा है

Advertisements
Ad 1

जिसमें विद्युत कनेक्शन के अलावा मविद्युत मीटर से बाईपास कर विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. जिसके बाद विद्युत उपभोक्ता पर पुर्व से बिजली बिल का बकाया 51325 था तथा मीटर से बाईपास कर विद्युत का ग़लत उपयोग करने पर 275994 रुपये का राजस्व की हानि हुई है इसलिए विद्युत उपभोक्ता पर कुल 327329 रूपये का जुर्माना किया गया है. उन्होने बताया कि उक्त उपभोक्ताओं पर भारतीय विद्युत 2003 के अन्तर्गत धारा 135 के तहत बछवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ

error: