बिहार

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद श्री रविशंकर प्रसाद ने आज बांकीपुर विधानसभा के कदमकुआं बुद्ध मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर श्री प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के जवानों की वीरता और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके साहस और शौर्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री प्रसाद ने वीर सैनिकों के साथ ही उनके परिवारजनों, माताओं और बहनों को भी शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों द्वारा ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग देश के लिए गौरव का क्षण है। साथ ही पिछले एक दशक में खादी की बिक्री 6 गुना बढ़ी है, जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ और मजबूत हो रही है।

सांसद रविशंकर प्रसाद ने NDA प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में किया जनसंपर्क। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर, गौरिया टोली, चांदमारी रोड, खास महल आदि में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक को संबोधित किया और विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क भी किया। श्री प्रसाद ने बांकीपुर की जनता से भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर पूर्व विधायक श्री नितिन नवीन जी की विरासत को आगे बढ़ाना है। उनके नेतृत्व में विधानसभा में जो विकास कार्य हुए हैं और जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें गति देकर पूर्ण करवाना है।

बांकीपुर में विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने अटल पथ, मंदिरी नाला, राजीव नगर नाला, सैदपुर एवं बाकरगंज नाला की चर्चा की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पटना के सभी बड़े नालों को ढकने का काम पूरा हो चुका है या अंतिम चरण में है। ये सभी विकास कार्य भाजपा नेतृत्व में ही संभव हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अकेले गंगा नदी पर आज 6 पुल हैं। बांस घाट का सौंदर्यीकरण हो चुका है। राजेंद्र बाबू का भव्य स्मारक बन रहा है, जिसमें देश का पांचवां ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ बनेगा जो पटना को नई पहचान देगा। अंत में रविशंकर प्रसाद ने बांकीपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा बांकीपुर एक परिवार है और भाजपा के साथ हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा।

Related posts

बांकीपुर उपचुनाव : पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने चलाया सघन प्रचार अभियान

बांकीपुर में भारी बहुमत से जीतेगा एनडीए, विकास के मुद्दे पर जनता देगी आशीर्वाद : रविशंकर प्रसाद‎

पहली बार चुनावी सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, बोले- नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से जिताएं

error: