बिहार

सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया जनता से सीधा संवाद

पटना, न्यूज क्राइम 24। साहिब सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद आज दीघा विधानसभा के अंतर्गत पाटलिपुत्र मंडल के बूथ नंबर 266 पर श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित सभा में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर दीघा विधानसभा के विधायक श्री संजीव चौरसिया जी, पटना महानगर के प्रभारी प्रेम रंजन चतुर्वेदी जी, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार तथा अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने बताया की केंद्र की मोदी सरकार एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, समावेशित विचारधारा के प्रबल समर्थक श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की विचारधारा के ध्येय के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने और उन्हें सशक्त कर नव भारत का निर्माण करने में समर्पित है। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से महिलाओं को सशक्त करने के प्रयास सहित क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

Advertisements
Ad 1

इस कार्यक्रम के पश्चात श्री प्रसाद दीघा विधान सभा के अन्तर्गत ही नवीन सिंहा मंडल में जन संवाद का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करते हुए श्री प्रसाद ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की तथा इसके साथ ही उन्होंने बाबा चौक,आनंदपुरी इलाकों के नाले के विकास के लिए भी लोगो को आश्वस्त किया। सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी जिन्होंने श्री प्रसाद के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का महिला आरक्षण के लिए धन्यवाद किया।

श्री प्रसाद ने उपस्थित लोगों को बताया की केन्द्र में जब एक मजबूत सरकार होती है तो जनता के हित में कड़े और बड़े निर्णायक फैसले लिए जाते है। साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के लिए लोगो से समर्थन मांगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय सिंह जी, वार्ड 7 के पार्षद अमर कुमार टुट्टू,पिंटू श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: