बिहार

सांसद कौशलेंद्र कुमार रामनवमी के मौक़े पर धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचे

20240418 054907

नालंदा, राकेश। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार आज रामनवमी के मौक़े पर बिहाशरीफ़ के धनेश्वर घाट स्थित हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचे. इस मौक़े पर उनके साथ दर्जनों की संख्या में NDA गठबंधन के समर्थक मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी भगवान राम का जन्मदिन पूरे शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. साथ ही यह भी बताया कि हमने पूजा कर ज़िले ही नहीं बिहार व देश की अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी है. यही प्राथना कर मन्नतें मांगी है.

इसके अलावा रामनवमी के मौक़े पर बिहाशरीफ़ शहर में निकलने वाली शोभायात्रा को प्रशासनिक सख्ती की वजह से एक ख़ास संगठन के लोगों ने विरोधात्मक कार्रवाई की डर से निकालने के लिए स्थगित कर दिया हालांकि की सांसद ने कहा कि ऐसा कोई बात नहीं है. जुलूस निकलेगा और निकालने के लिए नियम शर्त भी लागू के ज़रिए जाएगा इस अवसर पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव शशिकांत टोनी भवानी सिंह तन्नु सिंह अमित कु रिक्की संजीत यादव कु मंगलगम भाजपा नेता डा आशुतोष अंकित कुमार संजीत यादव श्रवण स्वर्णकार गोपाल सिंह पूर्व वार्ड पार्षद कौशल कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!