बिहार

हजरत अमीर ए शरीयत की याद में ईमारत शरिया में शोक सभा का आयोजन

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बुधवार को फुलवारी शरीफ में इस्लामिक एदारा ईमारत ए शरिया में दिवंगत अमीर ए शरीयत हजरत मौलाना मुहम्मद वली रहमानी के याद में शोक सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अमीर ए शरियत को याद करते हुए कहा यह ऐसी त्रासदी है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता । दिवंगत अमीर ए शरीयत हजरत मौलाना मुहम्मद वली रहमानी ने अपना पूरा जीवन समाज के निर्माण, सजाने और संवारने में व्यतीत किया । शोक सभा की अध्यक्षता रहमानी मूुगेर के के सज्जादा नशी और दिवंगत हजरत अमीर ए शरीयत के पुत्र मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने की । उनहोनें कहा कि हम सभी आज दुखी हैं और हम दुख को साझा करने के लिए एक साथ आए हैं। ईस समय हमारे दुःख को केवल अल्लाह में विश्वास और धैर्य के द्वारा दूर कर किया जा सकता है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में कक्षा 5 तक के स्कूल 2 जून तक बंद, कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं पर समय प्रतिबंध

शेखपुरा डीएम की पहल, ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों के लिए खुले 2 ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’

CM का ऐलान- हर प्रखंड में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, भ्रष्टाचारियों के लिए बेऊर जेल का गेट खुला

error: