उत्तरप्रदेश

मां ने बेटे की घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बलिया(संजय कुमार तिवारी): आंखों में आंसू लिए, हाथ जोड़ कर रोती-बिलखती ये महिला सदर कोतवाली क्षेत्र जापलिनगंज की रहने वाली गौरी देवी है। दरअसल इनका 20 साल का एकलौता बेटा विशाल उर्फ़ छोटू 9 अक्टूबर की देर रात घर से बिना किसी को बताये कही चला गया जो अब तक घर नही लौटा है । घर मे तीन बहने और माँ-बाप को बिना कुछ कहे घर से लड़के के जाने के बाद परिजनों का बुरा हाल है। पीड़ित महिला और अन्य परिजनों ने शहर के चारो तरफ, असफल तलाश किया, करीबियों,पड़ोसियों और दोस्तो से भी जानकारी ली लेकिन उसका कुछ भी पता नही चला।

परिजनों ने गुमशुदा लड़के की सूचना स्थानीय थाने में दी लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी अब तक पुलिस के द्वारा भी कोई जानकारी नही मिली । पीड़िता द्वारा इसकी सूचना बलिया रेलवे पुलिस को भी दिया गया है जहा रेलवे पुलिस ने तलाश करने का आश्वासन देते हुए पीड़ित परिजनों को घर भेज दिया। पीड़ित महिला अब अपने बेटे के लिए दर-दर भटक रही है। थक-हार कर पीड़ित महिला ने मीडिया के कैमरे पर रोते बिलखते बलिया के प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़ कर अपने बेटे को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है।

Related posts

गैस एजेंसी के कैशियर को मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लूट ले गये बदमाश

बाढ़ पीढ़ियों के लिए अब तक नही हुई नाव की व्यवस्था

पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

error: