बिहार

पुनपुन के श्रीपालपुर में दीवार गिरने ने 25 से भी अधिक लोग घायल!

पटना, अजित। पुनपुन के श्रीपालपुर में बुधवार को दीवार गिरने से 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया।एसडीओ अमित कुमार पटेल ने बताया कि ‘नीरज कुमार के घर पर धार्मिक आयोजन किया गया था। यहां 100 से अधिक लोग शामिल हुए थे। अचानक दीवार गिर गई, जिसमें 30 लोग दब गए। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इसमें 8 लोगों की स्थिति गंभीर हैं, जिन्हें पीएमसीएच भेजा गया है।

शिव चर्चा के दौरान गिरी दीवार

Advertisements
Ad 1


हादसे के वक्त मौजूद युवक ने बताया कि ‘यहां बाबा आए थे और पूजा करवा रहे थे। इस पूजा में 50 से ज्यादा लोग शामिल थे। हल्की बारिश होने की वजह से दीवार गिरी। सभी लोग नीचे बैठे थे। दीवार गिरते ही मलबे में दब गए। इसमें 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। किसी का सिर फटा है तो किसी का हाथ-पैर टूट गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

Related posts

अपहृत युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर गोलियों की बौछार, प्रभारी थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल!

सीएम सम्राट चौधरी बोले- मोदी सरकार के 12 साल में बदला बिहार, डिफेंस कॉरिडोर से हर जिले में एयर कनेक्टिविटी तक

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

error: