बिहार

नेपाल डीआईजी को मोरंग व्यापार संघ ने बढ़ते तस्करी को लेकर एक ज्ञापन सौपा

अरररिया(रंजीत ठाकुर): भारतीय क्षेत्र से हो रही तस्करी को रोकने एवं व्यापार को सहज बनाने के लिए पड़ोसी देश नेपाल के मोरंग व्यापार संघ ने प्रदेश संख्या-01 डीआईजी अरुण कुमार वीसी को एक ज्ञापन सौप कर इस ओर ध्यान देने के लिए आग्रह किया है. मिली जानकारी अनुसार नेपाल मोरंग व्यापार संघ ने प्रदेश संख्या- 01 डीआईजी अरुण कुमार वीसी, मोरंग जिला एसपी जनार्दन जीसी, डीएसपी दीपक श्रेष्ट,से एक शिष्टाचार मुलाकात कर तस्करी से कारोबार में हो रही नुकसान की समस्या से अवगत कराया तथा चोरी छिपे हो रही तस्करी से व्यापार प्रभावित होने की बात कही है। अभी हाल ही में ट्रांसफर हो कर आए डीआईजी, एसपी, डीएसपी का स्वागत करते हुवे उधोगीक व्यापारी ने शांति सुरक्षा, व्यापारिक वातावरण में चोरी छिपे तस्करी को रोकने का आग्रह किया है. इस मुलाकात के मौके पर मोरंग व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रकाश मुंडा, पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल, ने कहाँ की उधोगी व्यापारी के साथ पुलिस प्रशासन का संबंध अच्छी होनी चाहिय तथा व्यापारी लोगों को पूरी सुरक्षा मिलने का आग्रह किया है।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: