बिहार

पश्चिमी एवं मध्य पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24)  नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं मध्य पटना की संयुक्त अध्यक्षता में पश्चिमी एवं मध्य क्षेत्र अंतर्गत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान अनुसंधान कार्यों की गहन समीक्षा की गई तथा तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से गंभीर एवं जघन्य कांडों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन पर बल दिया गया।

Advertisements
Ad 1

अपराध नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, साथ ही अवैध हथियार, शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए लगातार एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षकों द्वारा स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

बिहार कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर, AI मिशन, E-Bus और E-Voting जैसे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बैठक आयोजित किया गया

शेखपुरा डीएम ने EVM वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

error: