बिहार

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना में वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बुधवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक तथा थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक के दौरान फरवरी माह में दर्ज और लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा अपराध नियंत्रण के लिए समन्वित कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने की रूपरेखा तय की गई।

Advertisements
Ad 1

गोष्ठी में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार, महिलाओं के विरुद्ध अपराध तथा पॉक्सो अधिनियम से जुड़े गंभीर मामलों में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रतिदिन गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, जब्ती और कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने तथा लंबित वारंटों के निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही अवैध हथियारों की बरामदगी और मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखते हुए सघन अभियान चलाने को कहा गया। बैठक में सक्रिय गश्ती बढ़ाने, सूचना-संग्रह तंत्र को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित तथा योजनाबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि जनसुरक्षा और विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Related posts

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

error: