क्राइमबिहार

घर में सोई नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी, एक गिरफ्तार दूसरा फरार

20240222 141904 jpg

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना का गौरीचक थाना क्षेत्र के गांव में एक 16 वर्ष की नाबालिग लकड़ी को उस समय वहशी दरिंदों ने हवस का शिकार बनना चाहा जब अपने घर में सोई हुई थी. शोर मचाने पर लफंगा फरार हो गए .वहीं घटना की जानकारी परिवार वालों के साथ गौरीचक थाना पुलिस दी.पीड़िता ने एक गोविंद कुमार नाम के लड़के नामजद कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया एवं दूसरे बदमाश के बारे में नही पहचानने की बात बताई।

थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव में 16 वर्षीया युवती अपने घर में सोई हुई थी तभी गांव के एक युवक एक अन्य बदमाश के साथ घुस गया और छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. बदमाशों के गलत नियत को देख युवती ने शोर मचाया जिसके बाद दोनों भाग खड़े हुए.इस मामले में पीड़िता के बयान पर गोविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे का नाम वह नहीं बता पाई. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद उसकी तलाश कर रही है. फिलहाल गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की कार्रवाई में पुलिस टीम लगी हुई है. इसके अलावा पीड़िता का मेडिकल भी कराया जाएगा।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!