बिहार

विधायक ने किया ऑन स्पॉट समस्या का समाधान

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक प्रखंड के दरियापुर गांव में पहुंचे पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ रामानंद यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और ऑन द स्पॉट उनका समाधान भी किया. मौके पर से ही संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार को कॉल लगाकर पूर्व मंत्री डॉ रामानंद यादव ने गांव में लगातार साफ सफाई करने का निर्देश दिया।

संपतचक नगर परिषद के वार्ड नंबर 10(दरियापुर)में वहाँ की जनता ने पूर्व मंत्री सह राजद विधायक डॉ.रामानंद यादव से आग्रह किया की हमसभी लोग को नाला की बहुत ही समस्या है और पहले से बने नाली बहुत ही गंदा रहता है।

इस समस्या को दूर करते हुए विधायक जी ने तुरंत ही संज्ञान लिया और तुरंत नया नाला की अनुसंशा भी कर दी.ग्रामीणों ने कहा कि यहां नाला और गांव में साफ सफाई करने कोई कर्मचारी नगर परिषद का नहीं पहुंचता है इसपर संपतचक सभापति अमित कुमार को फोन कर सभी नाले की सफ़ाई करवाने की बात कही गई। मौके पे राजद नेता वेद प्रकाश, संजू उर्फ संजीव पटेल, संदीप कुमार, सुशील कुमार, प्रभु पंडित एवम् अन्य ग्रामीण जनता लोग मौजूद रहे।

Related posts

सीमा सुरक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रही एसएसबी

दो मासूमों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में गायब ट्रैक्टर बरामद!

दशलक्षण पर्व पर जैन मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना, मनाया गया उत्तम आर्जव धर्म

error: