ताजा खबरेंबिहार

छात्र युवा रोजगार रथ यात्रा को लेकर सम्पत चक पहुंचे विधायक मनोज मंजिल

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): सोमवार को भाकपा माले अगीऑव विधायक मंनोज मंजिल व राज्य सचिव सुधीर कुमार छात्र युवा रथों के नेतृत्व करते हुए गौरीचक व समपतचक बाज़ार में सभा को संबोधित किये । इस छात्र युवा रोजगार रथ यात्रा को अगवानी करते हुए छात्र युवा नेता चंदन कुमार संदीप कुमार यादव सुधीर पासवान अमित कुमार सत्यानन्द कुमार रिशव राय चंदन सिंह रोहित राज सुरेशचन्र्द ठाकुर रामशिगार पासवान शंकर राय धनराज पासवान ने स्वागत किया.

वही समपतचक बाज़ार में भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य व आर वाई ए राष्ट्रीय अध्यक्ष व आगीआव विधायक मनोज मंजील आइसा राज्य सचिव सुधीर कुमार मिथिलेश कुमार ने कहा कि सरकार तत्काल बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था करे । नये बिहार के तीन आधार-शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार का नारा लगाते हुए कहा कि 1 मार्च को रेलवे समेत तमाम सरकारी कंपनियों व उपक्रमों के निजीकरण की नीतिया रद्द करने, बिहार विधानसभा से इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करने, संविदा, मानदेय,ठेका व्यवस्था बंद करने,सरकारी स्थायी वेतनमान रोजगार का प्रबंध करने, शिक्षको, स्वास्थ्यकर्मियों समेत तमाम विभागों में खाली पड़े लाखों पदों को अविलंब भरने,सभी स्कूलों, कॉलेजो,पुस्तकालयो व छात्रवासो को तुरंत खोलने, ऑनलाइन शिक्षा को जबरन थोपना बंद करने ,आम छात्रों को शिक्षा से बेदखल करनेवाली नयी शिक्षा नीति 2020 वापस लेने,प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने,सरकारी अस्पतालों में समुचित इलाज का इंतजाम करने आदि इन तमाम सवालों समेत कई सवालों को लेकर विधान सभा घेराव किया जाएगा. इसमे बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया गया

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: