बिहार

बिजली करंट से मासूम बच्ची की मौत पर शोक जताने सोनाचक पहुंचे विधायक गोपाल रविदास

फुलवारी, अजित। पुनपुन प्रखंड के ग्राम सोनाचक में 27 अप्रैल 2025 को खुले बिजली तार की चपेट में आकर 10 वर्षीय शिबानी कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई थी.घटना के समय वह खेल रही थी, तभी करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आज फुलवारीशरीफ के विधायक गोपाल रविदास पीड़ित परिवार से मिलने सोनाचक पहुंचे.उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

विधायक ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार से 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की. उन्होंने कहा कि एक मासूम बच्ची की जान चली गई है, और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Related posts

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हाजीपुर में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा-2026 : अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

जनता दरबार में 43 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : श्रीमती वर्षा सिंह

error: