बिहार

फुलवारी के ग्रामीण इलाकों में विधायक गोपाल रविदास ने किया जनसंपर्क

फुलवारीशरीफ, अजित। विधायक गोपाल रविदास का जनसंपर्क अभियान फुलवारीशरीफ में जारी है. उन्होंने विभिन्न पंचायतों में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया और जनता से संवाद किया. इस दौरान जनता ने फूल माला से लाद कर उनका स्वागत किया और फिर से चुनाव में विजय बनाने का वचन दिया कि आपकी जीत सुनिश्चित हो गई है.

इस दौरान उन्होंने महागठबंधन सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम में महागठबंधन के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

क्षेत्र में जोश और उत्साह के साथ नारे लगाए गए –

फुलवारीशरीफ का विधायक कैसा हो – गोपाल रविदास जैसा हो! और बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो – तेजस्वी यादव जैसा हो। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नवादा, छेदी टोला, गणेश टोला, पोखर पर मुशहरी, भुसौला चक, भुसौला दानापुर सहित कई अन्य स्थानों का भ्रमण किया गया।

Related posts

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, चित्रकला और लूडो प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को किया जागरूक

पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि जनकल्याण संवाद अभियान का किया शुभारंभ

शाहपुर में सड़क निर्माण का अध्यक्ष ने लिया जायजा, गुणवत्ता पर विशेष जोर

error: