बिहार

मिट्ठू पासवान के पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

नालंदा, राकेश। बिहार शरीफ पिछले दो सितंबर को अस्थावां थाना के मजीदपुर गांव निवासी मिट्ठू पासवान को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जख्मी की बहन ने बताया है कि मिट्ठू पासवान अपने घर से मोहनी गांव अपने रिश्तेदार के यहां मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी सकरावा चिमनी के पास राकेश कुमार एवं अन्य अपराधियों के द्वारा संकरावा गांव के पास मोटरसाइकिल रोकर गोली मार दिया और छिनतई भी की।

जख्मी हालत में मिट्ठू पासवान पटना रेफर किया गया था जहां उसने इलाज के क्रम में दम तोड दिया। घटना के बाद अस्थावां थाना में राकेश कुमार के पर मामला भी दर्ज किया गया लेकिन स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने के कारण दर्जनों की संख्या में बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी से मदद की गुहार लगाई। परिजनों ने थाना पर कार्य मे कार्यवाही का आरोप लगाया है।परिजनों ने बताया की घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने इस गोलीबारी की घटना में शामिल राकेश कुमार गिरफ्तार नही किया है।फिलहाल अपने ही भाई के
इंसाफ के लिए दर दर भटकने को मजबूर है मृतक का परिवार।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: