बिहार

अंबा गांव में पानी का छींटा पड़ने के विवाद में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

नालंदा(राकेश): भागन बीघा ओपी क्षेत्र के अंबा गांव में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने युवक को गोली मार दिया। जिसमें एक अन्य बच्ची जख्मी हो गई परिजन जख्मी बालेश्वर सिंह के 26 वर्षीय पुत्र नागमणि सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। गोली युवक के बांए जांघ में लगी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंचकर जांच में जुट गई। हालांकि, बदमाश फरार हो चुका था।

परिवार ने बताया गांव में सरकारी नल पर एक युवक पानी पी रहा था। पानी पीने के बाद हाथ झाड़ा तो छींटा बालेश्वर सिंह के परिवार को पड़ गया। इसके बाद छींटा पड़ने पर युवक गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग हरवे हथियार लेकर पहुंच गए और फायरिंग करने लगे। उसी दौरान युवक को गोली लग गई,एक अन्य बच्ची जख्मी भी हो गईं। भागन बीघा ओपी थानाध्यक्ष जितेंदर कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 23 शिकायतें

प्रखंड स्तरीय अभिसरण कार्य योजना को लेकर एसडीएम शेखपुरा ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेखपुरा के महसार में नल-जल योजना फेल, डीएम ने लिया जायजा, संवेदक पर गिरेगी गाज

error: