बिहार

बदमाशों ने घर पर हमला कर लूटपाट और मारपीट की, परिवार के तीन लोग घायल!

नालंदा, राकेश नालंदा जिले के बेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव में एक परिवार पर गांव के ही 15-20 बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर परिवार के तीन सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्तियों की पहचान 41 वर्षीय अनिल कुमार, उनकी 35 वर्षीय पत्नी चांदनी कुमारी, और उनके 11 वर्षीय पुत्र आदित्य राज के रूप में हुई है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल चांदनी कुमारी ने बताया कि बदमाशों ने दरवाजा खोलने का दबाव डाला, और जब उन्होंने मना किया, तो दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल, रॉड, और लाठी से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। हमले के दौरान परिवार द्वारा शोर मचाने पर भी गांव के लोग डर के मारे बचाव के लिए नहीं आए।

चांदनी कुमारी ने तुरंत अपने मायके में अपने भाई और अन्य परिजनों को सूचित किया। जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर के सभी कीमती सामान, जेवरात, और पैसे लूट लिए गए हैं और बदमाश फरार हो गए हैं। परिजनों ने घटना की सूचना बेना थाना पुलिस को दी, जो मौके पर पहुंची और घायलों को बिहार शरीफ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज जारी है।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा