बिहार

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में हाजिर होने दानापुर कोर्ट पहुंची मीसा भारती

दानापुर: (अजित यादव ) आचार संहिता के मामले में सांसद डॉ मीसा भारती सोमवार को दानापुर व्यवहार न्यायालय पहुंची। जहां पर न्यायालय में उपस्थित होकर हाजिरी दी गई।समर्थकों से भी मिली। दानापुर व्यवहार न्यायालय अधिवक्ता शिवकुमार यादव ने बताया कि यह मामला आचार संहिता से संबंधित है। वर्ष 2019 में मनेर थाना कांड संख्या 216/ 2019 दर्ज किया गया था। मोहम्मद जमील अवदीन सेक्टर पदाधिकारी सेक्टर 4 मनेर प्रखंड के आवेदन पर मनेर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था।

सेक्टर पदाधिकारी ने मीसा भारती पर आरोप लगाया था कि मनेर प्रखंड के सुअरमरवा गांव में बगैर अधिकारी के आदेश के जनसभा एवं रैली किए थे इसी के उल्लंघन मामले में आचार संहिता का मामला दर्ज कराया गया था। जिस पर आज मीसा भारती दानापुर व्यवहार न्यायालय पहुंचकर न्यायालय में खड़े होकर हाजिरी दी। न्यायालय के ओर से अगली तिथि मुकर्रम की गई है। मौके पर राजद के महासचिव केडी यादव सहित राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: