पटनासिटी, रॉबीन राज। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को पटनासिटी स्थित पवित्र तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से मंत्री दीपक प्रकाश और उनकी पत्नी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा पहुंचकर दोनों ने गुरु के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश तथा देश में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
दर्शन के बाद मंत्री दीपक प्रकाश और उनकी पत्नी ने सेवा भाव से प्रसाद बनाने में भी योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने गुरु महाराज का लंगर ग्रहण किया और श्रद्धालुओं के साथ समय बिताया। इस मौके पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में आकर उन्हें अलग ही आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने गुरु महाराज से प्रदेश की खुशहाली और लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की।
