बिहार

बिहार के 4 और जिलों में चलेगी मेट्रो, जानिए कहां-कहां…

पटना, न्यूज क्राइम 24। लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आरही हैं। नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। गुरुवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र को लेकर सहमति बनी है. इस बार बिहार विधानमंडल का सत्र 22 से 26 जुलाई तक चलेगा. इस बार के मॉनसून सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी. इसके अलावा मेट्रो के विस्तार को लेकर भी स्वीकृति दी गई है. पटना के अलावा चार जिलों में मेट्रो दौड़ने वाली है।

पटना शहर के बाद अब आने वाले दिनों में गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में भी मेट्रो का परिचालन संभव होगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई हैं।

वहीं कैबिनेट की बैठक में राज्य के सभी नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में खेल क्लब के गठन को स्वीकृति मिली है. राज्य में खेल को प्रोत्साहन देने के लिये फैसला लिया गया है. सरकार द्वारा समय-समय पर अनुदान दिया जायेगा, जहां मैदान नही हैं, वहां जमीन अधिग्रहण होगा।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: