ताजा खबरेंबिहार

मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना!

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार में भीषण ठंड से मिली थोड़ी राहत के बाद एकबार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। कई जिलों में बारिश की भी संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 फरवरी को बिहार के 24 जिलों में बारिश की संभावना है। बिहार के 5 जिलों में सिवियर कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक के बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में सिवियर कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, वैशाली, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाटों की सड़कें जलमग्न; एसडीओ कशिश बख्शी ने किया निरीक्षण

जमीनी विवाद में पद के दुरुपयोग के आरोप में कड़ौना थानाध्यक्ष निलंबित

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

error: