बिहार

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट जारी. आज पटना सहित दक्षिण बिहार के 19 जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट किया है. इस दौरान उत्तर बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण सहित 19 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. इस कारण से तापमान बढ़ने की आशंका जताई गई है. 

Advertisements
Ad 1

बिहार में आज दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है जबकि उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मौसम शुष्क रहेगा. इससे बारिश नहीं होने वाले क्षेत्रों का तापमान बढ़ेगा. 

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

error: