बिहार

हवाई फायरिंग और पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार, दो देशी पिस्टल और सात कारतूस बरामद!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) खाजेकलां थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग और पिस्टल लहराकर आमजन एवं व्यापारियों के बीच भय का माहौल बनाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध देशी पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 की रात खाजेकलां थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि 11 सितंबर को देवी घाट मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी। इसके अलावा मच्छरहट्टा बाजार में पिस्टल लहराकर लोगों और व्यापारियों के बीच दहशत फैलाने की सूचना मिली थी।

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने टेढ़ी घाट के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस को देखकर भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली गई, जहां से एक अवैध देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति के घर की भी तलाशी ली गई। वहां से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस प्रकार पुलिस ने कुल दो देशी पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में खाजेकलां थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा द्वारा भी जानकारी दी गई।

Related posts

हिंदी दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित

शाहिद दिवस के पूर्व संध्या एवं हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया

चोरी की बाइक पर 28 लीटर देसी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार!

error: